फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में होगा मेट्रो विस्तार: 12.5KM का बनेगा ट्रैक, जानिए क्या है रूट और अभी कहां पहुंची यह योजना

Thu, 22 Jan 2026 10:48 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

बैठक में आवास विकास, यूपीसीडा और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे, हालांकि लोनी नगर पालिका के प्रतिनिधि नहीं पहुंच सके। प्रस्तावित सर्वे में पांचों विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शिव विहार मेट्रो स्टेशन से मंडोला विहार लोनी तक मेट्रो विस्तार को लेकर बृहस्पतिवार को जीडीए में सचिव विवेक मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में रूट का फिजिकल सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि सर्वे के लिए आवास विकास, जीडीए, यूपीसीडा, नगर निगम गाजियाबाद और नगर पालिका लोनी के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी।

दिल्ली की पिंक लाइन मेट्रो को शिव विहार से गाजियाबाद लोनी के मंडोला तक चलाने के लिए मेट्रो विस्तार की अनुमति पिछले साल जीडीए की ओर से डीएमआरसी को दी जा चुकी है। डीपीआर बनाने से पहले डीएमआरसी की ओर से फिजिकल सर्वे की मांग की गई है। मेट्रो विस्तार के लिए लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर और गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग भी मांग कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश शासन को भी पत्र लिखा गया है। शासन के निर्देश पर अब इस रूट पर मेट्रो विस्तार की कवायद तेज हो चुकी है।

साढ़े 12 किलोमीटर लंबा होगा रूट
जीडीए सचिव विवेक मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेट्रो विस्तार को लेकर आवास विकास, यूपीसीडा और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। लोनी नगर पालिका के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। साढ़े 12 किलोमीटर लंबे इस रूट का फिजिकल सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पांचों विभाग के अधिकारी रहेंगे। सर्वे में राइट ऑफ वे, सेंटल वर्ज की चौड़ाई के साथ अन्य फिजिबिलिटी देखी जाएगी। इस रूट के बनने से कितने लोगों को फायदा होगा। यह भी देखा जाएगा। बैठक के दौरान मेट्रो विस्तारीकरण से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। परियोजना को शीघ्र क्रियान्वित करने के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्ययोजना तैयार करने पर विचार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें