बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में मंगलवार को खुर्जा देहात थाने में तैनात सिपाही सुनील सिंह ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले तीन अलग अलग पांच पन्नों के सुसाइड नोट में उसने एक महिला सिपाही के उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।