फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में ओएनजीसी के मुख्य प्रबंधक से लूटा फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के अभयखंड-2 में हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार लुटेरों ने ओएनजीसी के मुख्य प्रबंधक से मोबाइल फोन लूट लिया। वह पूजा करने के लिए मंदिर जा रहे थे। घटना आठ मार्च की सुबह की है। पुलिस ने लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी निवासी सुशांत कुमार महापात्रा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मंदिर जाने के दौरान मोबाइल फोन पर किसी परिचित से बात कर रहे थे। अचानक पीछे से बाइक सवार युवक ने आवाज दी और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया। व कुछ समझ पाते, इतने में लुटेरे भाग गए। दोनों लुटेरे काली रंग की बाइक पर थे। दोनों ने हेलमेट पहने थे। उन्होंने एक राहगीर को मदद के लिए रोका। उनके मोबाइल फोन से डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। उनके मुताबिक, दोनों लुटेरे 18 से 23 साल के बीच थे। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
लूट की घटनाओं की जांच करेगी स्पेशल टीम
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि लूट की घटनाएं बढ़ने पर पांच पुलिसकर्मियों की स्पेशल टीम बनाई है जो एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में घटनाओं की जांच करेगी। लूट के स्पॉट चिन्हित कर उन्हें योजना में शामिल किया है। सभी जगह पर थाना प्रभारी और थानाध्यक्षों को औचक चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। तमाम घटनाओं में लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हें। गिरोह के सदस्यों का सुराग मिला है। उनकी तलाश के लिए टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें