फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंटरनेट से बैंक का कस्टमर केयर नंबर लेकर मिलाया, 11.23 लाख गवांए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। भोपुरा के रहने वाले कारोबारी सुशील गुप्ता की खाते की समस्या का समाधान करने का झांसा देकर वीडियो कॉल कर जानकारी ले ली। इसके बाद उनके खाते से 11.23 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने इंटरनेट से एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर निकालकर कॉल किया जो कहीं और लग गया। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सुशील गुप्ता का कहना है कि उन्हें अपने बैंक खाते में कुछ बदलाव करना था। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट से एसबीआई का कस्टमर केयर का नंबर निकाला। उन्होंने कॉल किया तो उनके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आई। जिसे उठाने के बाद वह वीडियो कॉल में बदल गई। समस्या का समाधान करने का विश्वास दिलाकर उन्हें एक लिंक भेजा गया और वीडियो कॉल पर रहते हुए ही जानकारी भरने को कहा। काम आने पर वह मोबाइल घर छोड़कर चले गए। पीछे से कॉल आई तो उनकी पत्नी ने कॉल उठा ली। कॉलर ने प्रक्रिया पूरी करने को कहा जो उनकी पत्नी ने कर दी। इसके बाद उनके खाते से 11.23 लाख रुपये निकल गए। सुशील का कहना है कि उनकी कॉल को बंगाल के नंबर पर डायवर्ट किया गया और वर्चुअल कार्ड बनाकर चार अकाउंट में रुपये डाले गए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। टीम लगी जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें