फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वैज्ञानिक और युवक से फोन लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली के पास वसुंधरा सेक्टर-9 में बाइक सवार लुटेरे डीआरडीओ के वैज्ञानिक सुमित से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरों में लुटेरे कैद हो गए हैं। पुलिस शिकायत के आधार पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लुटेरे की पहचान कर तलाश में जुटी है। वहीं, बेखौफ लुटेरों ने लिंकरोड थाने के तिराहे पर महाराजपुर के युवक से फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की दो टीमें लुटेरों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-9 में रहने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक सुमित अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर घूम रहे थे। वह इंदिरापुरम कोतवाली के पास पहुंचे तो सामने से आए बाइक सवार दो लुटेेरों ने उनके हाथ से फोन लूट लिया। उन्होंने लुटेरों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया, लेकिन लुटेरे हिंडन नदी की सर्विस रोड की तरफ फरार हो गए। लुटेरों की बाइक पर नंबर भी नहीं था। उनका कहना है कि लुटेरों ने हेलमेट पहना था। इसके बाद उन्होंने इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी घटना लिंकरोड थाने के तिराहे पर हुई। महाराजपुर में किराये के मकान में रहने वाले उपेंद्र कुमार किसी काम को करके घर लौट रहे थे। अचानक पीछे से आए दो लुटेरों ने उनके हाथ पर तेज झटका मारकर फोन लूट लिया। वह निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका आरोप है कि तिराहे पर पुलिस चेकिंंग के लिए बैरिकेड रखे रहते हैं, लेकिन वहां पुलिसकर्मी नहीं रहते। ऐसे में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं से ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
लिंकरोड में लगातार हो रही लूट
लिंकरोड थाना क्षेत्र में लुटेरों ने दो दिन के अंदर तीन लूट की घटनाओं को अंजाम दे दिया, लेकिन थाना पुलिस बढ़ते अपराध पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी है। हालांकि, पुलिस आयुक्त ने लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाने के लिए करीब 90 पुलिसकर्मियों का स्टाफ तैनात किया है, लेकिन लुटेरे अब चौकी और थाने के पास ही लूट करके पुलिस की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत को बता रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र का कहना है कि लुटेरों को पकड़ने के लिए टीमें अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही हैं। अधिकांश घटनाओं में लुटेरों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें