सीसीएसयू ने पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम की डेट घोषित कर दी है। कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 9 मई को होगा। गाजियाबाद में तीन सेंटर और बुलंदशहर में एक सेंटर बनाया गया है।
पीएचडी की कई बार डेट स्थगित होने के बाद आखिरकार सीसीएसयू ने अंतिम रूप से एंट्रेंस टेस्ट की डेट घोषित कर दी है।
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा के मुताबिक 2016 सेशन के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 9 मई को कराया जाएगा। टेस्ट के लिए यूनिवर्सिटी ने सभी जनपदों में सेंटर नहीं बनाया है। सेंटर गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मेरठ और बुलंदशहर में होंगे। कुल 11 सेंटर बनाए गए हैं।
इसमें गाजियाबाद में एमएमएच कॉलेज, एसडी कॉलेज और वीएमएलजी कॉलेज है, जबकि बुलंदशहर में आईपी कॉलेज में एक सेंटर है। सबसे ज्यादा मेरठ में 5 सेंटर बनाए गए हैं। एंट्रेंस से पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए जाएंगे।