सीसीएसयू का पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम (सीईटी) नौ मई को कराया जाएगा। एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एडमिट कार्ड भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
यदि किसी स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो वह यूनिवर्सिटी जाकर ठीक करा सकता है। एग्जाम के लिए यूनिवर्सिटी ने 11 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। वर्ष 2016 सेशन के लिए पीएचडी एंट्रेंस एग्जाम सोमवार (9 मई) को होगा।
यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक वीके सिन्हा के मुताबिक यूनिवर्सिटी ने एग्जाम के लिए सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद और बागपत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गाजियाबाद में एमएमएच कॉलेज, एसडी कॉलेज और वीएमएलजी कॉलेज में परीक्षा होगी।
जबकि बुलंदशहर में आईपी कॉलेज, बागपत में डीजे कॉलेज बडौत, सहारनपुर में एमएस कॉलेज और मेरठ में मेरठ कॉलेज, आरजी पीजी कॉलेज, डीएन डिग्री कॉलेज, आईएन पीजी कॉलेज, बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एग्जाम दो पालियों में सुबह 9 से 11 बजे और 2 से शाम 5 बजे के बीच होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल या कोई भी इलेक्ट्रानिक वस्तु लाने पर प्रतिबंध रहेगा।