फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलछीना में खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा

सार

कलछीना में खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरामोदीनगर।बृहस्पतिवार की सुबह पीएफआई के एजेंट परवेज आलम को हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलछीना में खुफिया एजेंसियों ने डाला डेरा
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के कलछीना गांव से बृहस्पतिवार सुबह आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और पुलिस टीम की हिरासत से छुड़ाए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एजेंट परवेज आलम का कुछ सुराग नहीं लग सका है। उसके साथियों के बारे में जानकारी करने के लिए खुफिया एजेंसियों ने कलछीना में डेरा डाल दिया है। उधर, शुक्रवार को उसके पिता इमरान और भाई का भोजपुर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह पीएफआई के एजेंट परवेज आलम को हिरासत में ले लिया गया था। वहां पड़ोसियों और उसके परिवार की महिलाओं ने एटीएस और पुलिस टीम पर हमला कर बोल दिया था। इसके बाद परवेज आलम मौके का फायदा उठाकर वहां से भाग गया था। पुलिस पूछताछ के लिए परवेज आलम के पिता इमरान तथा भाई फुरकान को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। बताया गया कि परवेज पर पीएफआई के विस्तार की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें