फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो बम होने की उड़ा दी अफवाह, ट्रेन में मची अफरा-तफरी

Sat, 24 Sep 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

ट्रेन में सीट नहीं मिली तो बम होने की उड़ा दी अफवाह गाजियाबाद।इससे ट्रेन में अफरा- तफरी की स्थिति हो गई।विश्वजीत सिंह ने भी उसकी बात पर विश्वास कर 100 नंबर डायल किया और सत्याग्रह एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
ट्रेन में बम की अफवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस (15724) में सवार हुए युवक शंभू को सीट नहीं मिली तो उसने कोच में बम होने की अफवाह उड़ा दी। इससे ट्रेन में अफरा- तफरी की स्थिति हो गई। तब तक ट्रेन आनंद विहार से रवाना हो चुकी थी। तत्काल सूचना पर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की सघन तलाशी ली, लेकिन ऐसी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम की सूचना देने वाले युवक शंभू से जीआरपी ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि सीट नहीं मिलने पर बम रखे होने की अफवाह उड़ाई थी। उसे आनंद विहार से हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम 5:30 बजे आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में शंभू सवार हुआ था। उसे सीट नहीं मिली तो यात्रियों से ट्रेन में बम होने की बात कही और खुद ट्रेन से आनंद विहार स्टेशन पर उतर गया। ट्रेन में सवार दूसरे यात्री विश्वजीत सिंह समेत अन्य लोगों ने बम बताने वाले शंभू का फोटो खींच लिया था। इस बीच ट्रेन आनंद विहार से रवाना हो गई।

विश्वजीत सिंह ने भी उसकी बात पर विश्वास कर 100 नंबर डायल किया और सत्याग्रह एक्सप्रेस में बम होने की सूचना दे दी। आरपीएफ मुख्यालय ने मिली सूचना गाजियाबाद को भेजी और यहां ट्रेन रुकवाकर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से तलाशी ली। आश्वस्त होने के बाद ट्रेन रवाना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें