राजस्थान निवासी देवेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि वह गांव उपैड़ा स्थित केनरा बैंक की शाखा में फिल्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। वह अपना घर कॉलोनी निवासी राजीव गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं। सोमवार की रात उन्होंने अपनी कार मकान के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद हेलमेट पहनकर कार सवार एक व्यक्ति कार के पास आया था।
इस दौरान हेलमेट पहने व्यक्ति ने उनकी कार में आग लगा दी थी। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में व्यक्ति कैद हो गया था। इसके बाद कार को इर्द-गिर्द घुमाने के बाद आरोपी कार सवार व्यक्ति कार को लेकर दिल्ली रोड की तरफ भाग गया था। मोहल्ले में बढ़ती घटनाओं को लेकर मोहल्लेवासियों ने इससे पहले भी एएसपी को ज्ञापन दिया था।
एएसपी ने मोहल्लेवासियों को यहां पुलिस पिकेट बनाने व पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था। मोहल्लेवासी अनिल त्यागी, जयप्रकाश सैनी, तेजपाल सिंह, आनंद शर्मा व राजेंद्र मित्तल ने मोहल्ले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने की मांग की है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।