फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कड़कड़ मॉडल में महंगाई को लेकर लोगों ने किया प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कड़कड़ मॉडल वार्ड-43 के छोटे पार्क सरस्वती कॉलोनी में बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना है कि 12 घंटे काम करने पर भी कुल 12 हजार रुपये वेतन मिलता है। उद्योगपतियों ने सरकार के आदेश का भी पालन नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री ने सभी मजदूरों को आठ घंटे के लगभग 18 से 20 हजार रुपये प्रति माह वेतन देने के लिए कहा था। इतने कम वेतन में पहले ही घर खर्च चलाना मुश्किल हो रखा था। महंगाई बढ़ने के बाद परेशानी और बढ़ गई है। महंगाई ने मजदूरों की कमर तोड़ दी है। इस दौरान समाजसेवी अरुण तोमर, दिलीप मौर्य, संतोष यादव, सोनू कुमार, लल्लन मलिक, राजकिशोर, विजय शर्मा, राज गुप्ता, उमेश पोद्दार, विमल शाह, कृष्ण पाल, रजनीश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें