फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने खोला गोशाला अंडरपास, निगम ने कराई एफआईआर

Tue, 24 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
traffic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। सड़क निर्माण के लिए बंद किया गया गोशाला अंडरपास जनता ने सोमवार दोपहर खुद ही ट्रैफिक के लिए खोल दिया। निगम ने सड़क निर्माण पूरा कर स्ट्रैंथनिंग के लिए अंडरपास को बंद किया हुआ था।
विज्ञापन


निगम अफसरों ने अंडरपास को बंद कराया तो मंगलवार को फिर बेरिकेडिंग हटाकर लोगों ने ट्रैफिक चालू कर दिया। निगम के अधिशासी अभियंता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गोशाला अंडरपास की टूटी सड़क का पुनर्निर्माण कराने के लिए एक जनवरी को नगर निगम ने अंडरपास बंद किया था। अब यहां आरसीसी की सड़क तो बना दी गई है, लेकिन अब स्ट्रैंथनिंग के लिए इसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


अंडरपास के दोनों ओर बेरिकेडिंग कर दी गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता विकास कुरील ने बताया कि सोमवार दोपहर स्थानीय लोगों ने बेरिकेडिंग हटाकर अंडरपास को ट्रैफिक के लिए खोल दिया। फिर से बेरिकेडिंग कराकर ट्रैफिक रोक दिया गया था।

मंगलवार सुबह असामाजिक तत्वों ने फिर बेरिकेडिंग में डाली गई जंजीर और ताला तोड़कर अंडरपास चालू कर दिया। सूचना मिली तो मौके पर पहुंच अंडरपास को बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

स्ट्रैंथनिंग न हुई तो जल्दी टूट जाएगी सड़क
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि अंडरपास में बनाई गई आरसीसी सड़क को कम से कम 25 दिन स्ट्रैंथनिंग के लिए छोड़ना जरूरी है। ऐसा न किया गया और ट्रैफिक पहले ही शुरू कर दिया गया तो सड़क में मानकों के मुताबिक मजबूती नहीं आ सकेगी और जल्दी ही टूट जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें