फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गणेश विसर्जन को जाते परिवार पर गैर समुदाय के लोगों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। खोड़ा से परिवार के साथ गणेश मूर्ति विसर्जन को आए परिवार पर सीएनजी पंप पर गैर समुदाय के लोगों ने अभद्र टिप्पणी कर हमला कर दिया। पीड़ित ने 20-25 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मसूरी थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसीपी लिपी नगायच ने बताया कि खोड़ा कालोनी में रहने वाले प्रवीण कुमार के अनुसार वह दो सितंबर की शाम पांच बजे घर से पिकअप गाड़ी में गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए निकले। गाड़ी में उनके साथ महिलाएं व बच्चे थे, जैसे ही वह डासना के पास पहुंचे तो गाड़ी की सीएनजी खत्म हो गई। सीएनजी भरवाने के लिए उन्होंने डासना स्थित पंप पर लाइन में गाड़ी लगा दी। लंबी लाइन होने के कारण उन्हें करीब डेढ़ घंटे का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही सेल्समैन ने उनकी गाड़ी में सीएनजी भरनी शुरू की उसी वक्त सामने से आए युवक ने पिकअप गाड़ी लगा दी। सामने गाड़ी लगाने पर प्रवीण कुमार ने आपत्ति जताई। आरोप है कि पिकअप मालिक ने उनके धर्म और गणेश प्रतिमा को लेकर अभद्र टिप्पणियां व गाली-गलौज कर दी। आरोपी ने फोन करके 20-25 लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि गाड़ी चालक व उसके 20-25 साथियों ने उसके व उसके भाई अजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, हमले में उनके भाई के सिर और पसलियों में गम्भीर चोटें आईं, जबकि प्रवीन कुमार के हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके से पुलिस ने कई आरोपियों को पकड़ लिया, पकड़े गए आरोपी परवेज पुत्र लीलू, मुकाद पुत्र इमामूद्दीन और इमामूद्दीन पुत्र लूली निवासीगण डासना वेव सिटी हैं। इन लोगों ने न केवल जान से मारने की धमकी दी बल्कि थाने में घुसकर काट डालने की बात भी कही। पीड़ित प्रवीन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित की दी तहरीर के आधार पर आरोपी गाड़ी चालक परवेज, मुकाद व इमामूद्दीन निवासी डासना के साथ 20-25 लोग अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें