फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में दूसरे दिन भी लोगों को मिला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड, अभयखंड, ज्ञानखंड, वसुंधरा सेक्टर-दो समेत कई इलाकों में दूसरे दिन मंगलवार को भी दूषित गंगाजल की आपूर्ति की गई। लोगों का आरोप है कि नगर निगम में शिकायत के बाद कोई समाधान नहीं होता है। अधिकारी केवल आश्वासन देकर टाल देते हैं। लोगों को रोजाना 200 से 250 रुपये पानी पर खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञानखंड-एक निवासी सुनैना ने बताया कि कॉलोनी में हर तीसरे दिन ऐसा हो रहा है। इसकी वजह से जमा किया हुआ गंगाजल भी दूषित हो जाता है। जनसुनवाई पोर्टल से लेकर कार्यालय में जाकर भी शिकायत की है। इसके बाद भी कोई समाधान नहीं किया गया है।
न्यायखंड-दो निवासी मुकेश ने बताया कि कॉलोनी में दूषित गंगाजल की आपूर्ति से लोगों की जेब पर भार पड़ रहा है। नहाने से लेकर खाने बनाने तक के लिए बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है। वहीं जलकल के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि जल्द ही समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें