फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो दिन पानी संकट से जूझते लोगों को टैंकर पहुंचने पर मिली राहत

विज्ञापन
पिलखुवा के एक मोहल्ले में कैंटर से पानी भरते लोग।
विज्ञापन
पिलखुवा। दो दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड 16 के लोगों को शुक्रवार को राहत मिल गई। इस वार्ड के आदर्श नगर, मुंशी नगर और छिद्दापुरी में दो दिन से पानी की समस्या के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई घरों में पीने और खाना बनाने तक के लिए पानी नहीं बचा था। समस्या बढ़ने पर नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल को जानकारी दी थी। इसके बाद पालिका की ओर से वार्ड में पानी के कई टैंकर भेजे गए।
विज्ञापन

वार्ड 16 के इन मोहल्लों के लोग दो दिन से पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। जिसके बाद सभासद से लोगों ने समस्या की शिकायत की। सभासद ने पालिका अध्यक्ष को परेशानी से अवगत कराया। जिसके बाद पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए। जिन परिवारों के सामने पेयजल का ज्यादा संकट था, पहले पानी उन्हीं परिवारों तक पहुंचाया गया। साथ ही जिन घरों में सबमर्सेबिल की व्यवस्था थी, उनसे आसपास के लोगों को भी पानी उपलब्ध कराने की अपील की गई।
क्षेत्र के ऋषि तोमर, आदेश शर्मा, प्रीतम प्रजापति, डॉ. लोकेश राणा, राजकुमार चौहान, हैदर अली, जाहिद, जमील सैफी समेत कई लोगों ने पानी संकट के दौरान टैंकर पहुंचने पर राहत मिलने की बात कही। सभासद सुनिता प्रेम सिरोही ने कहा कि लोगों की समस्या की जानकारी मिलते ही पालिका प्रशासन को अवगत कराया गया था, जिसके बाद पानी की व्यवस्था कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें