फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, व्यापारी भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। व्यापारी वर्ग भी लगातार बाधित हो रही बिजली व्यवस्था से परेशान है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मधुर गर्ग, अंकित गर्ग, संजीव, सौरभ, विनोद और मनोज त्यागी आदि का कहना है कि फीडर नंबर-1 की विद्युत व्यवस्था पिछले करीब 20 दिनों से पूरी तरह चरमराई हुई है। इस फीडर के अंतर्गत मोहल्ला ब्रह्मनान, महाजनान, त्यागी कॉलोनी, सरना, व्यापारियान सहित एक दर्जन से अधिक कॉलोनियां आती हैं, जहां उपभोक्ताओं को प्रतिदिन केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बताया कि बिजली मात्र 15 से 20 मिनट के लिए आती है और फिर एक घंटे तक गुल रहती है। लगातार हो रही कटौती के कारण इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों को रात में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द समस्या का समाधान कर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। एसडीओ एसपी यादव का कहना है कि गर्मी में अधिक लोड के कारण लोकल फॉल्ट ज्यादा होते हैं, इन्हें ठीक करने में समय लग जाता है। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें