फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लालबाग कॉलोनी में युवक से मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। बुद्धनगर कॉलोनी में विशाल परिवार के साथ रहते हैं। वह बुधवार को लालबाग कॉलोनी में पैदल जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका फोन लूट लिया। लोगों की मदद से बदमाशों की बाइक को गिरा दिया। बाइक गिरने पर एक बदमाश पकड़ा गया और दूसरा मौके से फरार हो गया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में पीड़ित की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार बदमाश का नाम परवेश निवासी इकराम नगर है। फरार साथी का नाम साजिद हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। उधर, पुलिस ने दो वारंटियों रवि कुमार निवासी पंचवटी कॉलोनी और प्रशांत निवासी इंद्रापुरी कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। प्रशांत 307 के आरोप में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें