फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला से सोने का कुंडल, सीआईएसएफ के जवान से दो चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के अर्थला में बृहस्पतिवार सुबह 5:30 बजे दो लुटेरों ने सोमवती से कान से सोने का कुंडल खींचकर लूट लिया। कान से खून निकलने पर उन्होंने डॉक्टर से उपचार कराया। दूसरी तरफ, राजेंद्रनगर में लुटेरों ने सीआईएसएफ के आरक्षी प्रदीप कुमार से चलती बाइक पर सोने की दो चेन लूट ली। अर्थला निवासी ओमप्रकाश की पत्नी सोमवती सुबह साढ़े पांच बजे घर का कूड़ा फेंकने जा रही थी। तभी घर से 300 मीटर दूर खड़े दो लुटेरों ने उनका पीछा किया और मौका पाकर सीधे कान पर झपट्टा मारकर सोने का कुंडल लूट लिया। लहूलुहान होकर वह चिल्लाने लगीं। स्थानीय लोगों ने दोनों लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। घायल हालत में उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी करके चौकी भेज दिया। वह हिंडन चाैकी शिकायत लेकर पहुंची तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई और कोतवाली भेजा। वह लिखित शिकायत लेकर थाने गईं। उन्होंने मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की। उसके बाद पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया। मेरठ के रोहटा निवासी प्रदीप कुमार सीआईएसएफ पांचवीं आरक्षित वाहिनी में आरक्षी हैं। 11 जुलाई की रात दस बजे वह बाइक से राजेंद्रनगर के एक रेस्त्रां में बुकिंग करने जा रहे थे। रास्ते में चलती बाइक पर दो लुटेरों ने उनके गले से सोने की दो चेन लूट ली। उन्होंने पीछा किया लेकिन पकड़ने में सफल नहीं हुए। वह चौकी पर शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें कांवड़ यात्रा होने का हवाला दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आठ दिन बाद लूट का मुकदमा दर्ज किया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि लुटेरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। चार टीमों को दोनों घटनाओं के अनावरण में लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें