फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरों की रखवाली करने के लिए लोग पहुंचे, पानी में बनाते रहे रील

विज्ञापन
हिंडन के पानी से आई बाढ़ के बाद करहेड़ा के ज्यादातर कॉलोनी डूब गई है। पानी का स्तर रविवार को चा
विज्ञापन
घरों की रखवाली करने के लिए लोग पहुंचे, पानी में बनाते रहे रील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
साहिबाबाद। बाढ़ग्रस्त इलाके में घर की रखवाली का हवाला देकर लोग जाते दिखे। पुलिस के रोकने पर कोई घर देखकर आने की बात कहता दिखा तो किसी ने जानकर के फंसे होने का हवाला दिया। दिनभर लोगों की खूब आवाजाही रही।
बलराम द्वार के पास महादेव तिराहे पर रविवार दोपहर सवा बजे सामान से लदा एक ट्रैक्टर-ट्राॅली आई। ट्राली के पीछे महज तीन-चार लोग कंधे पर बैग व हाथों में कपड़ों की पोटली लेकर आते दिखे जबकि बाढ़ प्रभावित इलाके की ओर से कई लोग खाली हाथ ही आगे बढ़ते दिखे। तिराहे के पास पानी का स्तर दो तीन फुट ही पानी था लेकिन आगे बढ़ने पर पानी का स्तर बढ़ा हुआ नजर आया जबकि महादेव वाली गली, कृष्णा कॉलोनी में छह फुट तक पानी नजर आया। कॉलोनी में भरे पानी में युवा रील बनाते भी दिखे जबकि करहेड़ा व सिटी फाॅरेस्ट में लोग वोट चलाते नजर आए।
विज्ञापन



70 लोगों को शिविर में पहुंचाया
एसडीआरएफ के 25 सदस्यों की टीम करहेड़ा व सिटी फाॅरेस्ट से लोगों को निकालने में जुटी रही। कॉलोनी के घरों के आसपास आवाज देकर फंसे लोगों की मदद करने का प्रयास किया। दोपहर तक टीम ने 70 लोगों को बाहर निकाला और करहेड़ा के कंपोजिट विद्यालय पहुंचवाया।


शिविर में रुके हैं 750 लोग
एसडीएम सदर विनय सिंह ने बताया कि राहत शिविर में करीब 150 परिवार के 750 से ज्यादा लोग रुके हुए हैं। शिविर में लोगों के लिए खाने-पीने से लेकर रुकने की व्यवस्था कराई हुई है। शिविर में पहुंचने वाले लोगों जानकारी भी दर्ज की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 700 से अधिक कर्मचारी लगाए : महापौर

साहिबाबाद। राहत शिविर और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 700 से अधिक कर्मचारी लगाए गए हैं। रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से करेहड़ा के कंपोजिट विद्यालय में बने राहत शिविर में रुके लोगों ने महापौर सुनीता दयाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य और रहने में किसी प्रकार की परेशानी को लेकर हालचाल जाना।
बाढ़ पीड़ितों के लिए बन रहे भोजन का जायजा लिया और साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने तत्काल बच्चों के लिए दूध और बिस्कुट की कराई व्यवस्था कराई। वहीं, नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बाढ़ पीडितों से मुलाकात कर हालचाल जाना। राहत शिविर में एसडीएम सदर विनय सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, सीडीओ विक्रमादित्य सिंह, एडीएम विवेक श्रीवास्तव सहित नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

असालतपुर से 40 लोगों को निकालकर पहुुंचाया सुरक्षित जगह

साहिबाबाद। फर्रुखनगर के असालतपुर में बाढ़ के पानी के फंसे 40 लोगों को पुलिस प्रशासन की टीम ने निकालकर सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया। एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि असालतपुर में हिंडन नदी का पानी पहुंचने से जलस्तर बढ़ गया था। रविवार शाम को कई परिवारों के फंसे होने का पता चला। तत्काल टीम संग जाकर सभी लोगों को बाहर निकलवाया गया। इसमें से 15 लोगों को एक निजी मकान में शरण मिलने पर रुकवाया गया जबकि अन्य 35 लोगाें को बरातघर में रुकवाया गया।

हिंडन के पानी से आई बाढ़ के बाद करहेड़ा के ज्यादातर कॉलोनी डूब गई है। पानी का स्तर रविवार को चा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें