फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चार से छह घंटे कटौती से लोग परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं मिल रहा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पारा जैसे-जैसे चढ़ रहा है वैस-वैसे ही ट्रांस हिंडन एरिया के निवासियों की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकल फाल्ट के नाम पर हर रोज चार से छह घंटे कटौती से लोग परेशान हैं और शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं मिल रहा है। भीषण गर्मी के बीच टीएचए क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराते हुए बेपटरी हो गई है। रोजाना 150 से 200 लोकल फॉल्ट हो रहे हैं। दो सप्ताह से 50 हजार लोगों को कई-कई घंटे कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से इन क्षेत्रों में पानी की भी आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

भोपुरा स्थित ऑक्सी होम सोसायटी के पास 33 केवी लाइन में आए फॉल्ट की वजह से आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासी अनुज शर्मा का कहना है कि शिकायत की लेकिन चार घंटे बाद ही बिजली बहाल हो सकी। वहीं, शालीमार गार्डन के विक्रम एन्क्लेव में मेंटेनेंस के नाम पर करीब पांच घंटे की कटौती की गई। वैशाली, वसुंधरा, कौशांबी, इंदिरापुरम और साहिबाबाद समेत कई क्षेत्रों में लगातार फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शिकायत मिलते ही फॉल्ट दुरुस्त करके आपूर्ति सुचारू कर दी है लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। बिजली की वजह से कड़कड़ मॉडल इलाके में जलापूर्ति भी ठप हो गई और करीब 50 हजार लोगों को पानी नहीं मिल सका। मजबूरन लोगों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ा।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा कटौती

वसुंधरा सेक्टर-11 में करीब 3:45 मिनट, शहीदनगर में 5:30 घंटे और डीएलएफ क्षेत्र में 6 घंटे से अधिक बिजली गुल रही। बृज विहार, ज्ञानखंड-दो, राजेंद्र नगर और शालीमार गार्डन में भी चार से पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन




पिछले पांच दिन में फॉल्ट के आंकड़े
25 अप्रैल- 189

24 अप्रैल- 201

23 अप्रैल- 178

22 अप्रैल- 185

21 अप्रैल- 193


बिजली खपत (मेगावाट)
25 अप्रैल- 1507

24 अप्रैल- 1512

23 अप्रैल- 1455

22 अप्रैल- 1470

21 अप्रैल- 1456

20 अप्रैल- 1532

-
जिन क्षेत्रों में अधिक फॉल्ट आ रहे हैं, वहां लाइन और पोल बदलने का काम कराया जा रहा है। शिकायत मिलते ही समस्या का समाधान किया जा रहा है।- बृजेश कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगम जोन तीन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें