फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोगों ने पुलिस पर लगाया धाराओं में खेल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। अनुसूचित जाति के छात्र को अपशब्द कहने के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट अनुसूचित जाति के लोगों ने महापंचायत कर आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले में आरोपी ज्ञानस्थली विद्यापीठ के चेयरमैन हरिओम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम ने पुलिस पर धाराओं में खेल करने का आरोप लगाया है। अनिल गौतम ने एलान किया कि अगस्त के पहले सप्ताह में समाज की महापंचायत होगी, जिसमें आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के छात्र को अपशब्द कहने के मामले में जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम सहित कई लोगों ने भोजपुर थाने में तहरीर दी थी। भोजपुर पुलिस ने 22 जुलाई को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत धमकी देने की धारा 352, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच एसीपी मसूरी नरेश कुमार कर रहे हैं। समाज के लोग आरोपी की गिरफ्तार की मांग के लिए मोदीनगर से मेरठ तक आंदोलन कर रहे थे।
पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी हरिओम शर्मा के गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति भूषण ने रिमांड की अर्जी खारिज करते हुए सात साल से कम सजा वाली धाराओं में गिरफ्तारी करने पर पुलिस को फटकार लगाते हुए सात में दिन में गिरफ्तारी का कारण बताने के लिए कहा। रिमांड अर्जी खारिज होने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। अनिल गौतम ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर कम सजा वाली धाराओं में एफआईआर की। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि ज्ञानस्थली के चेयरमैन हरिओम शर्मा की आवाज का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें