गाजियाबाद। निराश्रित महिला पेंशन की अगली किश्त का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में ही होगा। महिला कल्याण विभाग लखनऊ से निर्देश मिलने के बाद सभी लाभार्थियों को इसकी सूचना भेजी जा रही है। डीपीओ मनोज पुष्कर ने बताया कि सभी निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी अपने बैंक से संपर्क कर अपने बैंक खाते को मोबाइल नंबर और आधार से लिंक करा लें। इसके अलावा एनआईपीसीआई मैपर पर अपडेट भी करा लें, इसके बाद ही पेंशन की धनराशि खाते में पहुंचेगी।