संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। पचायरा गांव में मृत मिले 10 मोर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कीटनाशक पदार्थ खाने से मरे थें। सोमवार को गांव में दो मोर और मरे हुए मिले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी है। वन विभाग की टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि मोर को जहरीला पदार्थ किसने खिलाया।
सहायक वन संरक्षक डाॅ. सलोनी ने बताया कि पचायरा गांव में 10 राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिले थे। टीम ने मोरों का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें कीटनाशक के सेवन करने से मरने की बात सामने आई है। वहीं, मंगलवार को गांव में दो राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले। टीम ने मौके पर पहुंचे कर दोनों मोर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इन तक कीटनाशक कैसे पहुंचा, इसकी जांच के निर्देश दिए गए है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि दोनों राष्ट्रीय पक्षी का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद ही मरने के कारणों का पता चल सकेगा। बता दें कि पचायरा गांव खेतों में ग्रामीणों ने सोमवार को 10 राष्ट्रीय पक्षी मोर को संदिग्ध हालात में मृत अवस्था में पड़ा देखा।