फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पर्ची बनवाने के लिए मरीजों को घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल में मंगलवार को तकनीकी खामी के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। रजिस्ट्रेशन काउंटर नंबर-3 का प्रिंटर खराब होने से पर्ची प्रक्रिया प्रभावित हुई। मरीजों को गर्मी में घंटों लाइन में खड़े होकर लंबा इंतजार करना पड़ा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए अधिक मुश्किल भरा रहा।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान रजिस्ट्रेशन काउंटर का प्रिंटर खराब हो गया। हालांकि अन्य काउंटर संचालित होते रहे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वहां भी लंबी कतारें लग गईं। तीमारदारों का आरोप है कि पर्ची के लिए एक से दो घंटे का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रिंटर और रिपोर्ट से जुड़ी समस्या की जानकारी मिलने पर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें