फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज कोरोना निगेटिव फिर नहीं खुल रही सोसाइटी की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
ग़ाज़ियाबाद। पटेल नगर थर्ड के निवासी पिछले नौ दिन से सोसाइटी के सील होने से परेशान हैं। मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी है उसके बाद भी सोसाइटी की सील नहीं खुली है जिससे अन्य निवासीयों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जी ब्लॉक आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने डीएम को इस बारे में ट्वीट भी किया है कि सोसाइटी की सील हटाई जाए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के एक निवासी को कोरोना संक्रमण का शक था , उनको डिस्ट्रिक्ट होस्पिटल में अ में भर्ती करा दिया गया। उनके परिवार के सभी सदस्यों की भी रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। उसके बाद उस निवासी की रिपोर्ट नेगेटिव आ गयी उसके बाद भी सोसाइटी की सील नहीं खुली है। हमने ये भी मांग की थी जिस लाइन में कोरोना का मरीज मिला है सिर्फ उसको सील किया जाए लेकिन हमारी पूरी सोसायटी सील है जिससे काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें