फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शुरू हुए विकास कार्यों की नियमित होगी समीक्षा

विज्ञापन
जीडीए कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- विभिन्न साइट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है या नहीं, होगी जांच - जीडीए ने प्रवर्तन अनुभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन के बाद जीडीए के विकास कार्य रफ्तार पकड़ने लगे हैं। विकास कार्यों को गति देने के लिए अब प्राधिकरण की ओर से नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न साइट पर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया का नियमित रूप से पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी। वर्तमान में जीडीए की ओर से मधुबन बापूधाम स्थित 856 पीएम आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मधुबन बापूधाम में ही बुनकर मार्ट के आखिरी चरण के काम को पूरा करने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। मधुबन बापूधाम योजना में विभिन्न पॉकेट की कनेक्टिविटी के लिए दो मुख्य सड़कों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा अन्य विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नियमित रूप से समीक्षा का निर्णय लिया गया है। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि लॉकडाउन के तीसरे चरण से विभिन्न विकास कार्य जारी है। विकास कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें