फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां की रिहाई का रास्ता साफ: हाईकोर्ट से जमानत के बाद गाजियाबाद पहुंचेगा आदेश, कल जारी हो सकता है परवाना

Tue, 17 Nov 2026 11:14 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

आजम खां 1 नवंबर से डासना जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार को गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए अदालत से रिहाई परवाना जारी होने की संभावना है। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां की डासना जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मंगलवार को अंतिम जमानत मिलने के बाद बुधवार को गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए अदालत से उनका रिहाई परवाना जारी होने की संभावना है। हाईकोर्ट का आदेश अदालत पहुंचने और जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद रिहाई परवाना जेल प्रशासन को भेजा जाएगा। इसके बाद आजम खां जेल से बाहर आ सकेंगे। 

विज्ञापन


आजम खां एक नवंबर से डासना जेल में बंद हैं। वह 31 अक्तूबर को रामपुर जेल से बाहर आए थे, लेकिन जेल से निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया था। ईडी की ओर से पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें चार दिन की ईडी कस्टडी रिमांड पर सौंपने का आदेश दिया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद से वह डासना जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

इस मामले में आजम खां की ओर से जमानत के लिए कानूनी पैरवी की जा रही थी। मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उन्हें अंतिम जमानत दे दी। अब हाईकोर्ट के आदेश की प्रति गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पहुंचने के बाद रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। बुधवार को आदेश आने और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने पर रिहाई परवाना जारी किया जा सकता है। ऐसे में आजम खां की डासना जेल से रिहाई की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें