डिफॉल्टर चीनी मिल मालिकों को विदेश भागने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में जबरदस्त हलचल है। इसके लिए प्रदेशभर में उन सभी चीनी मिल मालिकों के पासपोर्ट जब्त किए जा रहे हैं जिन पर गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को गाजियाबाद जिला प्रशासन ने मोदी मिल के मालिक उमेश मोदी का पासपोर्ट जब्त करने को कहा है। माना जा रहा है कि 23 को सीएम योगी के दौरे से पहले यह किसानों को साधने की कोशिश हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश में बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए डिफॉल्टर चीनी मिलों के खिलाफ वसूली प्रमाण पत्र (आरसी) जारी करने और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज कराने के बाद सरकार उनके मालिकों के पासपोर्ट भी जब्त करने के आदेश दे चुकी है।