फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसिव कोरेंटीन समाप्त करने पर प्रांतीय चिकित्सक संघ ने किया विरोध 

विज्ञापन
विज्ञापन
पैसिव कोरेंटीन समाप्त करने पर प्रांतीय चिकित्सक संघ ने किया विरोध  - शासन ने दो दिन पहले पैसिव कोरेन्टीन की समाप्त कर दी व्यवस्था माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। कोरोन संक्रमण के इलाज में लगे डाक्टरों का पैसिव क्वारेंटीन व्यवस्था समाप्त करने का प्रांतीय चिकित्सक संघ की जिला इकाई ने विरोध किया है। संघ की जिलाध्यक्ष डा. दीपा त्यागी का कहना है कि 14 दिन तक इलाज करने के बाद तत्काल घर जाने पर घर परिवार में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में जो डाक्टर कोरोना संक्रमण के इलाज में लगे हैं, उन्हें 14 दिन के बाद मिलने वाले रेस्ट के लिए पैसिव क्वारेंटीन में रखा जाए।  संघ के जिला सचिव डा. प्रदीप यादव ने बताया कि शासन ने हाल ही में पैसिव क्वारेंटीन की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इसके बाद डाक्टर पर जाकर होम क्वारेंटीन रहेंगे। अगर 14 दिन पूरा होने के बाद किसी डाक्टर या स्टाफ में लक्षण उभरता है तो वह परिवार के साथ अन्य लोगों को भी संक्रमित करेगा। उन्होंने बताया कि संघ की तरफ से प्रांतीय चिकित्सक संघ लखनऊ को पत्र भेजकर शासन से दोबारा पैसिव क्वारेंटीन व्यवस्था शुरू कराने की मांग की है। जिले में संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में लेवल-2 अस्पताल में गंभीर मरीजों का उपचार चल रहा है। ऐसे में इलाज करने वाले डाक्टर सहित अन्य स्टाफ घर परिवार से दूर रहकर शहर के अलग-अलग होटलों में रुके हैं। शासन ने हाल ही में पैसिव कोरेन्टीन की व्यवस्था समाप्त कर घर पर होम कोरेन्टीन करने का निर्देश दिया है। --------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें