फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन के बैंक समेत 26 स्थानों को किया सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दमकल विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ट्रांसहिंडन के बैंकों समेत करीब 26 स्थानों को सेनिटाइज करने का काम किया। इसके साथ ही दमकल विभाग ने डीएम द्वारा लोनी में सेक्टर स्क्रीम लागू करने के बाद वहां भी सेनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। सीएफओ गाजियाबाद सुनील सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को साहिबाबाद क्षेत्र के बैंक, वैशाली, कौशांबी वसुंधरा, गाजियाबाद के हॉटस्पॉट, नवयुग मार्केट, एमएमजी, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, पुलिसकार्यालय, एसएसपी आफिस समेत करीब 26 स्थानों को दमकल कर्मियों ने सेनिटाइज करने का काम किया। यह सब वह स्थान है जहां लोगों का आवागमन अधिक होता है। यहां पर संक्रमण फैलने का खतरा भी अधिक होता है। सीएफओ ने बताया कि लोनी में डीएम अजय शंकर पांडेय ने सेक्टर स्क्रीम लागू कर दी है। जिससे कोरोना को फैैलने से रोका जा सके। दमकल विभाग की टीम ने लोनी में भी सेनिटाइजेशन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें