गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में बिना रुपये दिए प्रॉपर्टी अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने नंवबर 2023 में फर्जीवाड़ा किया था। मामले में पीड़ित ने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
शिब्बनपुरा निवासी राकेश कुमार का कहना है कि उनकी पत्नी ने साझे में एक प्लॉट डासना में लिया था। 2014 में उसकी मौत हो गई। उनके बच्चों को राज्य स्तर के खिलाड़ी बनने की तैयारी के उन्हें रुपये की जरुरत थी। उन्होंने अपिंद्र, अमित, उर्मिला, सुखवीर सिंह और जयपाल के साथ आठ लाख रुपये प्लॉट का सौदा किया। उन्होंने डिमांड ड्राफ्ट से रुपये देने की बात कही, लेकिन बाद में बैनामा करवाने के बाद भी उन्होंने डीडी नहीं दिया। उन्होंने रुपये मांगे तो धमकी देने लगे। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।