गाजियाबाद। दिल्ली के खारी बावली में एक फर्जी फर्म बनाकर गाजियाबाद की ड्राई फ्रूट फर्म मालिक शतानंद से 26 लाख का माल लेकर हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में फर्म मालिक शतानंद शर्मा ने कविनगर थाने में अशोक कुमार और अरुण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शतानंद का कहना है कि सितंबर 2023 में अशोक और अरुण से उनकी मुलाकात हुई। उनकी बीच व्यापारिक संबंध हो गए तो उन्होंने उसने करीब 100 किलोग्राम अलग-अलग प्रकार के काजू के सैंपल ले लिए और उन्हें 2.70 लाख रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने 26.60 लाख रुपये के काजू का ऑर्डर किया जो उन्होंने उनके बताए पते दिल्ली में भेज दिए। अरुण व अशोक ने उन्हें चेक दिए जो बाउंस हो गए। रुपये लेने वह उनके पते पर पहुंचे तो पता चला कि उन्होंने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है और अब भाग गए हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।