फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए पैरोल अर्जी कुशवाहा ने वापस ली

Fri, 14 Apr 2017 01:38 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
बाबु सिंह कुशवाहा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए सीबीआई विशेष कोर्ट में दी गई पैरोल की अर्जी को पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने वापस ले लिया।  कुशवाहा ने पूर्व में दी गई दो और अर्जियां भी वापस ले ली हैं। इस पर विशेष न्यायाधीश अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले के एक मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा डासना जेल में बंद हैं। दो दिन पूर्व ही कुशवाहा के अधिवक्ता ने कोर्ट में अर्जी लगाई थी। अर्जी के माध्यम से कुशवाहा ने अपनी बेटी की शादी के लिए 15 अप्रैल से 6 मई तक पैरोल दिए जाने की गुजारिश की थी।

बृहस्पतिवार को इस अर्जी पर सुनवाई होनी थी। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने डिफेंस को निर्देश दिया कि वह अर्जी पर पक्ष रखें। अधिवक्ता श्याम सिंह ने कोर्ट को बताया कि वह अपनी पैरोल अर्जी वापस लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डिफेंस ने पैरोल के साथ ही पूर्व में दी गई दो अन्य अर्जियों को भी ‘नॉट प्रेस’ कर लिया। विशेष न्यायाधीश ने अर्जियों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें