फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पॉर्लर संचालिका से 11.54 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र की राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी में रहने वाली पॉर्लर संचालिका ओल्यना सिन्हा से साइबर ठगों ने 11 लाख 54 हजार 131 रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता को 159 रुपये खर्च कर आठ हजार रुपये तक का मुनाफा होने का झांसा दिया गया। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि ओल्याना सिन्हा करीब एक साल पहले ही पूणे से ऑफिसर सिटी में रहने आई हैं। पॉर्लर संचालिका ओल्याना सिन्हा ने बताया कि उनके मोबाइल पर 25 फरवरी को व्हाट्सएप पर लिंक भेजा गया। इसमें घर बैठे गूगल समीक्षा करने पर 300 प्रतिशत मुनाफा होने का दावा किया गया। उन्होंने टास्क पूर्ण किए और उनके खाते में कुछ धनराशि भी भेजी। इसके बाद उन्हें निखिल शर्मा नाम के युवक ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। जिस पर ओल्याना सिन्हा ने निवेश करना शुरू किया। इसके बाद ठगों ने पैसे लगाकर अधिक मुनाफा देने का दावा कर धनराशि ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। आरोप है कि 11 अलग-अलग बैंक खातों में उन्होंने 11 लाख 54 हजार 131 रुपये निवेश किए। उन्होंने डी-मैट खाते से मुनाफे की धनराशि निकालने का प्रयास किया। धनराशि न निकाल पाने पर ठगों ने अतिरिक्त 6.50 लाख रुपये की मांग की। धनराशि जमा न करने पर ठगों ने क्रेडिट स्कोर कम होने और सत्यापन प्रक्रिया अधूरी होने की बात कहकर ग्रुप से बाहर कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एडीसीपी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता ओल्याना सिन्हा ने बैंक खातों का विवरण दिया है। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें