फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसपीए ने स्कूल खोलने को लेकर मांगे गए सुझाव पर जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों ने निशंक को चिट्ठी भेज किया स्कूल भेजने विरोध
विज्ञापन

गाजियाबाद। ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से स्कूल खोले जाने के समय को लेकर मांगे गए सुझाव पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने इसको लेकर एचआरडी मिनिस्टर डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को ज्ञापन भेजा है। एसोसिएशन के महासचिव सचिन सोनी का कहना है कि प्राइवेट स्कूल अपने निजी स्वार्थ के चलते स्कूल खोलना चाहते हैं। स्कूलों को अपने हित की और सरकार को स्कूल संचालकों के हित की चिंता है। दोनों को बच्चों के स्वास्थ्य से कोई सरोकार नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एक पत्र जारी कर स्कूल खोले जाने पर अभिभावकों से बिंदुवार सुझाव मांगे हैं। अगस्त, सितंबर या अक्तूबर किस माह में स्कूल खोले जाने चाहिए। स्कूल खोलने पर पैरेंट्स के क्या सुझाव हैं। आज कोरोना मामलों की संख्या लाखों में है। जबकि स्कूल बंद करते वक्त बहुत कम थी। ऐसे में यह सुझाव हास्यास्पद है। हमारी मांग है कि कोविड-19 वैक्सीन आने तक व कोरोना संक्रमण समाप्ति के कम से कम 21 दिन बाद स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाना चाहिए। यदि सरकार जनमत के आधार पर स्कूल खोलना चाहती है तो जो सुझाव मांगे जा रहे हैं उन सुझावों को टीवी, समाचारपत्र, सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों तक पहुंचाया जाए। इसमें एक बिंदु यह भी जोड़ा जाए कि स्कूल खोले जाने पर यदि स्कूल में संक्रमण बढ़ता है तो उससे हुए जान-माल की हानि की जिम्मेदारी स्कूल की ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें