फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध झुग्गियां से दहशत में अभिभावक और विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। सेंट फ्रांसिस स्कूल के पीछे सैकड़ों अवैध झुग्गियां अब बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। हाल ही में कनावनी में लगी आग और सिलेंडर विस्फोट के बाद से अभिभावक और विद्यार्थी दहशत में हैं। धमाकों और आग की लपटों से फैली अफरा-तफरी का असर आसपास के इलाकों तक महसूस किया गया। अभिभावकों का कहना है कि झुग्गियों में अवैध बिजली कनेक्शन और असुरक्षित गैस सिलिंडर व संकरी गलियां किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती हैं। साथ ही गंदगी और कचरे के कारण बच्चों को स्कूल आते-जाते परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, जोनल प्रभारी सुनील राय ने बताया कि टीम को भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें