फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: कोचिंग सेंटर बंद करने का आरोप लगा अभिभावकों और छात्रों ने किया हंगामा, जिला प्रशासन से की शिकायत

Sun, 12 Jan 2025 08:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

आरडीसी स्थित नामी कोचिंग सेंटर पर स्टाफ को अभिभावकों ने घेर लिया। डीएम व पुलिस अधिकारियों को अभिभावकों ने शिकायत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरडीसी स्थित नामी कोचिंग सेंटर पर रविवार को 40-50 की संख्या में अभिभावकों व छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने प्रबंधन पर लाखों की फीस वसूलने के बाद भी कोचिंग सेंटर बंद करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अभिभावकों को समझाकर शांत कराया। अभिभावकों ने कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम व पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी।

विज्ञापन

दोपहर को करीब 12 बजे कोचिंग सेंटर पर पहुंचे अभिभावकों ने सेंटर प्रभारी का घेराव करते हुए कहा कि छात्रों से लाखों की फीस पहले ही ले ली गई। सेंटर पर पिछले छह माह से शिक्षक नहीं है। उनका वेतन नहीं मिलने से वह छोड़कर चले गए। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों का हो रहा है। झूठ बोलकर उनको जेईई की तैयारी कराने व दाखिला दिलाने तक का आश्वासन दिया गया। 
विज्ञापन

बार-बार कहने के बाद भी उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। अभिभावकों ने फीस लौटाने की मांग की। इस पर सेंटर प्रभारी ने कहा कि इसका निर्णय ऊपरी स्तर से लिया जाएगा। यह बात सुनकर अभिभावक उग्र हो गए। इसके बाद उन्होंने खरी खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ता देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिभावकों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। इसके बाद अभिभावकों ने डीएम व पुलिस अधिकारियों को शिकायत देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर आरती गौतम, स्वेता अरोड़ा, दीप्ती, पीयूष अरोड़ा, अमित गुप्ता, मोहित जिंदल, सौरभ अग्रवाल, प्रवीण जैन आदि अनेक लोग मौजजूद रहे। इस बारे में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें