फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड: योगी सरकार का बड़ा एलान, परिवार को पांच लाख और नौकरी; मंत्री बोले- कोई नहीं बचेगा

Sun, 31 May 2026 06:34 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, खोड़ा

सार

मंत्री ने बताया कि पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या उसके ही एक साथी खिलाड़ी ने की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच पेशेवर प्रतिस्पर्धा और आपसी प्रतिद्वंद्विता इस हत्या की मुख्य वजह थी।
विज्ञापन
पैरा एथलीट चिराग त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी देने का एलान किया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री की संवेदनाएं पहुंचाईं।

विज्ञापन


मंत्री ने किया मुआवजे का एलान
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिराग त्यागी के परिवार के लिए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। जल्द ही परिवार को सहायता राशि का चेक सौंपा जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से परिवार के एक पात्र सदस्य को नगर पालिका में संविदा के आधार पर नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है।

कोई भी नहीं बख्शा जाएगा
सुनील शर्मा ने कहा कि इस जघन्य हत्या में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के दायरे में रहकर सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा दिलाई जाएगी।

साथी खिलाड़ी ने ही की हत्या
मंत्री ने बताया कि पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या उसके ही एक साथी खिलाड़ी ने की थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच पेशेवर प्रतिस्पर्धा और आपसी प्रतिद्वंद्विता इस हत्या की मुख्य वजह थी।
विज्ञापन

हत्याकांड से हर कोई हैरान
इस सनसनीखेज हत्याकांड ने खेल जगत और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें