फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल को होंगे पंचायत चुनाव, 5.56 लाख मतदाता करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव : 15 अप्रैल को जिले के 5.56 लाख मतदाता चुनेंगी अपनी सरकार
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले के 5.56 लाख मतदाता 15 अप्रैल को अपनी सरकार चुनने के लिए मतदान करेंगे। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही जिले की 161 ग्राम पंचायत, 323 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 14 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव की घोषणा के साथ ही आज यानी 27 मार्च से नामांकन पत्र ले सकेंगे। उधर, पूर्व में जारी की गई अनंतिम आरक्षण सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शुक्रवार को उसी पर मुहर लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम सूची जारी कर दी।
गाजियाबाद में पहले चरण में ही मतदान होना है, जिसके लिए 3 और 4 अप्रैल को नामांकन होगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि जिले में पहले चरण में 15 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। 5 और 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 7 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 7 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। जिले में मतदान कराने के लिए 311 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जबकि इन केंद्रों पर 958 मतदान स्थल होंगे। सभी केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन

-----------
चुनाव तैयारी के लिए 18 दिन का वक्त
पहले चरण में ही चुनाव होने के कारण जिले में प्रत्याशियों के पास तैयारी के लिए सिर्फ 18 दिन का वक्त बचा है। असल मायने में देखा जाए तो प्रत्याशी नाम वापसी के बाद ही खुलकर चुनाव मैदान में उतर पाएंगे। ऐसे में सात अप्रैल के बाद ही चुनाव से जुड़ा प्रचार- प्रसार जोर पकड़ेगा। इस लिहाज से प्रत्याशियों के पास महज सात ही दिन का समय होगा।
--------
कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए होगा मतदान
मतदान केंद्रों पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरती जाएगी। प्रत्येक मत स्थल पर लाइन में लगने के लिए गोल घेरे बनाए जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति उन घेरों के अंदर खड़ा होगा, जिससे वहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। मतदाताओं को मास्क पहनकर मतदान केंद्रों पर पहुंचना होगा।
---------------
इस बार होली पर पंचायत चुनाव का रंग
होली से अहम पहले आरक्षण की अंतिम सूची का प्रकाशन होने के बाद गांवों में भावी उम्मीदवारों के लिए चुनावी तैयारियां करने का रास्ता साफ हो गया है। होली पर चुनाव का रंग देखने को मिलेगा। दावेदार होली के बहाने वोटरों को लुभाने की कोशिश करेंगे। पुलिस प्रशासन ने गांवों पर नजर रखने का निर्देश दिया है।
------------
जिला पंचायत : वार्ड आरक्षण
वार्ड क्षेत्र आरक्षण
1 भोजपुर ओबीसी
2 भोजपुर महिला
3 भोजपुर अनुसूचित जाति
4 भोजपुर अनुसूचित जाति महिला
5 भोजपुर/मुरादनगर ओबीसी
6 मुरादनगर महिला
7 मुरादनगर अनारक्षित
8 मुरादनगर/रजापुर अनारक्षित
9 रजापुर महिला
10 रजापुर अनारक्षित
11 रजापुर अनुसूचित जाति
12 लोनी ओबीसी महिला
13 लोनी अनारक्षित
14 लोनी अनराक्षित
-------------------
ब्लॉक प्रमुख : लोनी और भोजपुर आरक्षित
ब्लॉक आरक्षण
भोजपुर - अनुसूचित जाति स्त्री
लोनी - ओबीसी स्त्री
मुरादनगर - अनारक्षित
रजापुर - अनारक्षित
---------------------
कुल ग्राम पंचायत - 161
महिला आरक्षित - 55 (11 अनुसूचित, 14 ओबीसी, 30 सामान्य)
अनुसूचित जाति - 20
ओबीसी - 27
सामान्य - 59
--------------
78 सेक्टर और 21 जॉन में बाटा गया जिला
शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए 78 सेक्टर और 21 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। भोजपुर में सबसे ज्यादा सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट रहेंगेे, जिससे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की समस्या खड़ी न हो। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसलिए के लिए चारों ब्लाकों में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। 78 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 21 जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। वहीं प्रत्येक ब्लाक पर एक रिटर्निंग अधिकारी रहेगा। जबकि रजापुर ब्लाक में 18, भोजपुर में 22, मुरादनगर में 24 और लोनी में 18 सहायक रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

-----------
ब्लाक सेक्टर मजिस्ट्रेट
भोजपुर - 25
लोनी - 13
रजापुर - 20
मुरादनगर - 20
------
ब्लॉक जोनल मजिस्ट्रेट
रजापुर - 6
मुरादनगर - 4
भोजपुर - 6
लोनी - 5
----
वर्णमाला के आधार पर मिलेगा चुनाव चिन्ह
हिंदी वर्णमाला के आधार पर प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। किसी भी प्रत्याशी को मनमाना चुनाव चिन्ह नहीं मिलेगा। हिंदी वर्णमाला के आधार पर ही चिन्ह मिलेगा।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें