गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में चल रही 20वीं अंतर वाहिनी पीएसी खेलों में मंगलवार को फाइनल मुकाबले हुए। विभिन्न खेलों में मेजबान गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और मुरादाबाद ने चैंपियनशिप अपने नाम की।
ग्रीको रोमन कुश्ती में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद ने चैंपियनशिप जीत ली। दूसरे स्थान पर भी 9वीं वाहिनी पीएसी की टीम रही। फ्री-स्टाइल कुश्ती में 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर ने ट्रॉफी अपने नाम की। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की टीम दूसरे स्थान पर रही।
जूडो में छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ की टीम चैंपियन बनी। दूसरा स्थान 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा ने हासिल किया। आखिरी जिमभनास्टिक प्रतियोगिता में नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद ने ट्रॉफी जीत ली। दूसरा स्थान 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा ने प्राप्त किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएसी मेरठ अनुभाग के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत कुमार राणा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के सेनानायक योगेश सिंह, 41वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक भारती सिंह, उपसेनानायक आभा सिंह, मुनेंद्र प्रताप सिंह चौहान सहित आदि लोग रहे।