फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नहाल में पीएसी तैनात, घर छोड़कर भागे ग्रामीण, गांव में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नहाल में सोमवार को दिनभर सन्नाटा रहा। क्राइम ब्रांच सहित पांच टीमों ने गांव में दबिश देकर करीब आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद गांव से युवा गायब हो गए। घरों में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हैं। सोमवार को अधिकांश लोग मकान बंद कर घरों में कैद रहे। गलियों में दिनभर सन्नाटा रहा। हालांकि गांव में पीएसी और मसूरी पुलिस तैनात कर दी गई है जो 24 घंटे कैंप करेंगी।
विज्ञापन


नहाल का मुख्य रास्ते पर सोमवार को सन्नाटा पसरा रहा। कुछ लोगों ने बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा। पुलिस की चहलकदमी से थर्राए युवा घर छोड़कर चले गए हैं। हालांकि पुलिस ने बवालियों की संख्या मुकदमे में नहीं दर्शायी है और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएसी के एक दर्जन जवान कादिर के घर पर तैनात कर दिए गए हैं। कादिर के परिजन दुकान और मकान छोड़कर जमींदोज हो गए हैं। घटना के दौरान करीब 25-30 लोग सीसीटीवी और वीडियो में कैद हुए हैं। जिनकी पहचान पुलिस कर रही है। वीडियो से आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया कि गांव से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनकी पहचान कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें