फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एंबुलेंस में दिया ऑक्सीजन, मरीज को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सांस लेने में परेशानी से जूझ रही 58 वर्षीय महिला मरीज को 108 एंबुलेंस में ऑक्सीजन देते हुए सकुशल अस्पताल पहुंचाया गया। महिला वकील को एमएमजी जिला अस्पताल से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इंटर-फैसिलिटी ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर के फिजिशियन डॉ. राकेश के परामर्श पर एंबुलेंस में ऑक्सीजन देने की सलाह दी गई, जिस पर अमल किया गया। इस दौरान ईएमटी चंद्रपाल बीपी मशीन और पल्स ऑक्सीमीटर की सहायता से लगातार मरीज की निगरानी करते रहे। एंबुलेंस सेवा के ऑपरेशन प्रमुख धर्मपाल सिंह ने बताया कि मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गंभीर अवस्था में मरीज को जाम से निकालते हुए सकुशल दिल्ली तक पहुंचाना एक चुनौती थी, जिसे एंबुलेंस के पायलट एम. साकिर ने बखूबी निभाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें