फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 से अधिक संदिग्धों पर नजर, पटरी के आसपास रहने वालों से होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुलधर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक पर लोहे का गर्डर रखने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने टीम का गठन किया है। यह टीम पटरी पर घूमने वाले और पहले इस तरह के मामलों में हुई कार्रवाई के आधार पर 20 से अधिक संदिग्धों को रडार पर रखकर कार्य कर रही है। घटना के बारे में पटरी के आसपास रहने वालों से पूछताछ के लिए भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ और जीआरपी के साथ ही रेलवे के अधिकारियों ने भी जांच के लिए टीमों का गठन किया है। यह टीमें विभिन्न स्तर पर मामले की जांच कर रही हैं। शिकायतकर्ता सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वितीय अमित मेहरा की तहरीर पर स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। बता दें कि गुलधर रेलवे स्टेशन के पास किसी अज्ञात ने रेलवे की ट्रैक पर लोहे का बड़ा गर्डर रख दिया। बृहस्पतिवार की रात करीब 12:25 पर लाइन पर हरिद्वार से दिल्ली कैंट के लिए वाहन लदी विशेष ट्रेन लेकर आ रहे लोको पायलट की नजर इस पर पड़ी। इसके बाद पायलट उमेश कुमार ने आनन-फानन में ट्रेन रोकते हुए आरपीएफ के साथ ही रेलवे के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी। इस संदर्भ में जीआरपी सीओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। यह टीमें पटरी के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करेंगीं।
-
दिल्ली- साहिबाबाद रूट पर 11 लोकल ट्रेनें रद्द

गाजियाबाद-नई दिल्ली रूट पर साहिबाबाद स्टेशन के पास हुई घटना के बाद अभी भी संचालन पटरी पर नहीं आ सका है। रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट हो रही हैं। शनिवार को भी 11 लोकल ट्रेनें निरस्त रहीं। इसमें 64151 अलीगढ़-दिल्ली मेमू, 64443 गाजियाबाद-दिल्ली ईएमयू, 64450 न्यू दिल्ली-गाजियाबाद लेडीज स्पेशल, 64582 दिल्ली-हाथरस मेमू, 64106 दिल्ली-खुर्जा ईएमयू, 64102 दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू समेत अन्य लोकल ट्रेनें निरस्त रहीं। वहीं तेजस एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, अंबाला कैंट इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 39 मिनट, शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे 50 मिनट समेत अन्य कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें