फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पवर्षा कर कोरोना योद्धओं का सरहद शूरवीरों ने किया सम्मान

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद थाने के ऊपर कोरोना योद्धाओं पर हिंडन एयरबेस से उड़े हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने थाने के बाहर आकर एयरफोर्स कर्मियों का हाथ हिलाकर स्वागत किया। एसएसपी गाजियाबाद ने सरहद के शूरवीरों को धन्यवाद किया है। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका निभा रहे हैं। रविवार को सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हिंडन एयरबेस से MI-17  हेलीकॉप्टर ने उड़न भरी। हेलीकॉप्टर से साहिबाबाद थाने के ऊपर पुष्पवर्षा कर कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में आकर हाथ हिलाते हुए एयरफोर्स कर्मियों का स्वागत किया। एसएसपी गाजियाबाद कलानिधि नैथानी ने कहा कि एयर फोर्स के एयर वारियर्स ने गाजियाबाद पुलिस के कोरोना वारियर्स पर पुष्प वर्षा की। एसएसपी ने सरहद के शूरवीरों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस पुष्प वर्षा को हम आशीर्वाद और शुभकामनाओं की वर्षा मानते हैँ। पुलिसकर्मी मेहनत और लगन के साथ इस महामारी से निपटने के लिए जुटे हुए हैं। इस सम्मान से पुलिसकर्मी और अधिक परिश्रम करने के लिए प्रेरित हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें