सबहेड- जीडीए के पास ऑनलाइन विभिन्न माध्यमों से पहुंच रही हैं ऑनलाइन शिकायतें - ऑनलाइन आई बिजली, पानी, सैनिटाइजेशन, स्ट्रीट लाइट सहित कई समस्याओं का कराए समाधान - ऑनलाइन आने वाली शिकायतों पर जीडीए के आला अधिकारी रख रहे हैं नजर माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबादl लॉकडाउन में लोगों की समस्याओं के समाधान में सोशल मीडिया कारगर हथियार साबित हो रही हैl जीडीए में ऑनलाइन सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आई 300 से अधिक शिकायतों का अब तक निस्तारण किया जा चुका हैl सफाई, बिजली, पानी, सैनिटाइजेशन सहित अन्य समस्याओं की लोगों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शिकायत की थीl जिसे संज्ञान में लेते हुए जीडीए ने तय समय सीमा के अंदर हल कराया हैl लॉकडाउन में लोग जीडीए में ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लगातार शिकायतें कर रहे हैl जीडीए इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर समस्याओं का समाधान करा रहा है। जीडीए ने जोनवार अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के साथ ही व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर तक कराने के निर्देश दिए थेl लॉकडाउन के चलते घर में कैद लोग को सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। शिकायत पर कार्रवाई होने तक लोगों का अभियान जारी रहता है। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आने वाली शिकायतों पर जीडीए के आला अधिकारी नजर बनाए हुए हैंl निर्धारित समयसीमा के अंदर समस्याओं का समाधान हो रहा है या नहीं इसकी भी मॉनिटरिंग की जा रही हैl जीडीए सचिव संतोष कुमार राय का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म सहित सिंगल विंडो पर आने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान कराया जा रहा हैl अब तक 300 से अधिक शिकायतों का निस्तारण कराया जा चुका हैl --