फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एफआईआर दर्ज कराने गए पूर्व जिलाध्यक्ष से चौकी प्रभारी बोले, नौकरी कर रखी है तेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद भी पुलिस के रवैये में अभी सुधार नहीं आया है। पुलिस अभी भी पीड़ितों को एक एफआईआर दर्ज करने के लिए चक्कर कटवा रही है, तो कभी तहरीर खोकर दोबारा तहरीर मांग रही है। ऐसा ही एक मामले नंदग्राम थाने का आया है। एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष के फोटो एडिट कर शातिरों ने अश्लील बनाकर वायरल कर दिए और पांच लाख रुपये मांग की। नहीं देने पर फोटो वायरल करने और गोली मारने की धमकी दी। मामले में दो बार तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की तब जाकर मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। इससे पहले पीड़ित ने चौकी पर रिपोर्ट दर्ज होने के संबंध में जानकारी तो चौकी प्रभारी बोले, नौकरी कर रखी है तेरी...। मामला मोरटा चौकी का है।
विज्ञापन

राजनगर एक्सटेंशन निवासी एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अनजान नंबर से फोन कॉल आई। उस समय वह बाहर थे तो कॉल नहीं उठा पाए। तीन अप्रैल को उनके पास उसी नंबर से व्हाट्सएप पर मेसेज आया, जिसमें उनकी फोटो अश्लील बनाकर भेजी गई। उसमें पांच लाख रुपये नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। मामले में उन्होंने पहले साइबर सेल में शिकायत की। जहां से उन्हें नंदग्राम थाने में भेज दिया गया। तीन मई को ही उन्होंने नंदग्राम थाने तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहींं हुआ। कुछ दिन बाद उन्होंने इस संबंध में पूछा तो पुलिस ने तहरीर खो जाने की बात कहकर दूसरी 16 मई को ली। इसके बाद उन्होंने मोरटा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह से केस दर्ज होने के बारे में पूछा तो चौकी प्रभारी आगबबूला हो गए और पीड़ित को धमकाते हुए बोले कि मैंने ठेका ले रखा है या तेरी नौकरी कर रखी है। अभद्रता करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया। मामले में उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की तब जाकर मामले में केस दर्ज हुआ।
डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। देरी से केस दर्ज करने के संबंध में जानकारी की जाएगी। चौकी इंचार्ज के अभद्र व्यवहार करने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें