फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाथ की नस काटकर युवक ने नहर में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर घाट पर बृहस्पतिवार शाम एक युवक हाथ की नस काटकर नहर में कूद गया। एनडीआरएफ की टीम ने उसे बचाया। आत्महत्या करने की कोशिश के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि पिछले साल भी युवक ने नहर में कूदकर जान देने की कोशिश की थी। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ की टीम नहर में बहे छात्र माधव उर्फ यश की तलाश कर रही थी। इसी बीच गंगनहर घाट के पास एक युवक अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या के इरादे से नहर में कूद गया। एनडीआरएफ टीम के सिपाही लोकेश, योगेश, चंदन, प्रदीप, शिशुपाल ने युवक को डूबते देखा और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि युवक शराब के नशे में था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक नहर के आसपास घूमता रहता है। एसीपी ने बताया कि युवक का नाम पता स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें