फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बेकाबू ऑटो ट्रक से टकराकर पलटा, बच्ची समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हरमुखपुरी कॉलोनी गेट के समीप शुक्रवार दोपहर एक बेकाबू ऑटो ट्रक से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और ऑटो सवार छह सवारी घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सवारियों ने ऑटो चालक के नशे में होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ स्थित नूरनगर कॉलोनी निवासी इमरान ऑटो चालक है। शुक्रवार दोपहर वह मेरठ से सवारी लेकर मोदीनगर आ रहा था। ऑटो सवार मेरठ के नूरनगर निवासी महिला यात्री साजमा और गुलिंस्ता ने बताया कि ऑटो चालक नशे में था और वह खतरनाक तरीके से ऑटो दौड़ा रहा था। जैसे ही वह गोविंदपुरी स्थित हरमुखपुर कॉलोनी गेट के समीप पहुंचे तभी ऑटो बेकाबू होकर सीमेंट के बोरों से भरे ट्रक से टकरा गया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। सवारी ऑटो के नीचे दब गई। लोगों ने किसी तरह ऑटो को सीधा कर नीचे दबी सवारियों को निकाला। हादसे में ऑटो सवार साजमा, गुलिस्ता व उनकी डेढ़ साल की बेटी मिरहा निवासी नूरनगर मेरठ और मोहम्मद सोहेल निवासी सिवालखास व ज्योति और लता निवासी गांव सीकरी कलां मोदीनगर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मिरहा व सजमा को गंभीर चोटें आई उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। चालक ट्रक समेत वहां से फरार हो गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें