फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 21 बीएलओ का फरवरी माह का वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निर्वाचन कार्य में रुचि न लेने वाले करीब 21 बीएलओ के वेतन राकने के आदेश उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को जारी किए। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत दावे आपत्तियों के निस्तारण सहित गणना प्रपत्रों में मैपिंग किए गए विवरण के सापेक्ष इसीआई नेट पर लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी जनरेट हुई है। ऐसे निर्वाचकों को नोटिस तामील करने का और सुसंगत दस्तावेज लेने का कार्य बीएलओ को दिया गया था, लेकिन कुछ ऐसे बीएलओ हैं, जिनके 60 फीसदी कार्य लंबित हैं। निर्वाचन कार्यों में कोताही करने वालों में रेनू बाला, विमलेश, पुष्पा रानी, सुमन देवी, प्रोमिला, कोमल, तरेसा, नीरज कुमार, पुष्पा भारती, यश उपाध्याय, सुमन, राघव, त्रिशला, पवित्रा सोनी, वेदप्रकाश पटेल, सागर जैन, दीपा शर्मा, अंजू गंगवार, पूजा, सीमा, अनुराधा वर्मा का फरवरी माह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें