गाजियाबाद। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लगे पासपोर्ट लोक अदालत में 50 आवेदनों पर सुनवाई की गई। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने खुद आवेदकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की समीक्षा करते हुए निस्तारण कराया। उन्होंने बताया कि कार्यालय में समय-समय पर पासपोर्ट लोक अदालत लगाई जाती है, जिसमें लंबित पड़े आवेदनों का निस्तारण किया जाता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से अन्य कोई योजनाएं लगातार संचालित की जा रही हैं।